Libra (तुला)

 09 Nov 2015  1189
पॉजिटिव - आज जेब में ज्यादा पैसे ही न होने पर भी आपके काम होते जाएंगे। कोई काम रुकेगा नहीं। आज रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आप मेहनत करेंगे और उससे होने वाला पैसों का फायदा आपको मिल जाएगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की कोशिशों में आज आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आप सफल भी हो जाएंगे। चंद्रमा आज गोचर कुंडली के कर्म भाव में है। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मकान, दुकान पर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। हर काम को दिल खोलकर करें और नए अंदाज से करें तो ही आपको सफलता मिल सकती है। आज कोई भी काम शांति से करें तो ही आपके लिए अच्छा है। आज ऑफिस में आपको साथियों से सहयोग मिलेगा। आपकी प्लानिंग सक्सेस होती जाएगी। आपके लेने-देन संबंधी काम पूरे हो जाएंगे।

नेगेटिव - आज जल्दबाजी करने से आपको कुछ बड़ा नुकसान भी हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें। आज ऑफिस में किसी के प्रति आपके मन मेंं जलन की भावना हो सकती है।
 
लव- परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। आपके व्यवहार से पार्टनर का मिजाज भी बदल सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आने के पूरे योग भी बन रहे हैं।

प्रोफेशन- बिजनेस में कोई लाभदायक सौदा भी आज हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। 

हेल्थ- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।

करियर- कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सफलता भी मिलेगी।