Virgo (कन्या)

 09 Nov 2015  1139
पॉजिटिव -  आज आपको धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। चंद्रमा आज गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आपके दिमाग में कोई जबरदस्त योजना आ सकती है। आप उस पर काम करने के लिए जल्दबाजी भी कर सकते हैं। आपकी योजना के अनुसार आज काम हो जाएंगे। आप जो भी काम करते हैं, आपको उसके प्रति थोड़ा जिम्मेदार होना पड़ेगा। कुल मिलाकर आपको अपना काम तो व्यवस्थित करना ही होगा। किसी से सीखना पड़े, तो आज आप संकोच न करें। आज परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। घर के या घर से जुड़े कामों में परिवार की मदद करना होगी। कोई मेहमान भी घर आ सकता है। घर बदलने या घर में कोई सुधार करने का कार्यक्रम है, तो उसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। रोमांस संभव है। आज आपके पुराने दोस्त ही आपका उत्साह बढ़ाने वाले होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

नेगेटिव - कोई काम आज अधूरा भी रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज माता-पिता पर बेवजह अपना गुस्सा न निकालें। आज जोश में आकर बिना मांगी सलाह किसी को न दें। दुश्मनों से सावधान रहें। आज थोड़ी सी लापरवाही भी आपको परेशान कर सकती है।
 
लव- आपका पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ लेगा। प्यार बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

प्रोफेशन- व्यापार में अच्छी ग्राहकी होगी। कार्यस्थल पर सुखद वातावरण रहेगा।

हेल्थ- एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है। कम भोजन करें।

करियर- कन्या राशि के स्टूडेंट्स मेहनत करेंगे, लेकिन थोड़े परेशान भी हो सकते हैं।