पॉजिटिव - ऊर्जाओं का प्रवाह तेज होने जा रहा है। आपके लिए आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरा दिन है। जीवन के कुछ नए और अनूठे अनुभव हो सकते हैं। जीवन के हर संभव क्षेत्र में बड़ा सपना देखें और अपने मन पर विश्वास रखें। ऑफिस का काम रोजाना की तुलना में तेजी से निपटता जाएगा। बातचीत और भाषण में आप प्रभावी ढंग से सामने आ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। रोमांस के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज कामकाज के बजाय काम के तरीके पर खास ध्यान देना जरूरी है। आज के दिन पैसों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण काम हो जाएंगे। आपको आपके आने वाले दिनों में कोई घटना होने के इशारे मिल सकते हैं। हो सकता है आज आपको कुछ चीजों की नए सिरे से शुरुआत करनी पड़े, लेकिन आपके लिए ये अच्छा रहेगा।
नेगेटिव - चंद्रमा आज गोचर कुंडली के खर्च भाव में अपनी राशि के साथ रहेगा। आज अचानक होने वाला खर्चा ज्यादा हो सकता है। आज आपके सोचे काम पूरे तो हो जाएंगे, लेकिन आपका खर्चा आज बढ़ता ही जाएगा। फिजूलखर्च बढऩे से आपको तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी के सहयोग से आपकी तरक्की हो सकती है। प्रेम में सफलता भी मिलेगी।
प्रोफेशन- आज कारोबार संबंधी नए फैसले न लें। प्रोफेशनल लाइफ में संभल कर रहें। दुश्मनों के प्रति सावधान रहें।
हेल्थ- पेट दर्द होने के योग बन रहे हैं। भोजन सावधानी से करें।
करियर- फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।