पॉजिटिव - आज आपको पुराने कामों से कुछ फायदे जरूर मिलेंगे। आज कुछ ऐसी बातें आपके सामने आएंगी, जिनमें उन्नति के अवसर रहेंगे। आज आप जो भी करें, सकारात्मक मन से करें। यह विश्वास रखें कि इनमें से किसी न किसी बात में आपके लिए बहुत लाभ की कोई बात छिपी हुई है। फैसला करने के पहले अच्छी तरह विचार करें, किसी जानकार व्यक्ति से सलाह करें, समय लगता हो, तो लगने दें। कोई व्यक्ति आपसे मदद मांग सकता है। मदद करने में संकोच न करें। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। आज सुख-सुविधा पर खर्चा करने का मन बन सकता है। जो कहना चाहेंगे, वह बात मन में ही रह सकती है। एकांत में बैठ कर भविष्य के बारे में विचार किया जाए तो आपके लिए अच्छा है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
नेगेटिव - आज आपको किसी न किसी बात को लेकर खुद पर संदेह रहेगा कि क्या करें और क्या न करें। आज आप फालतू खर्चे भी कर सकते हैं। पुत्र से आपको परेशानियां मिल सकती है। आज गुस्से पर कंट्रोल रखें और मुंह न खोलें तो ही अच्छा है। आज सच-झूठ का फैसला करना भी मुश्किल हो सकता है। आज ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप कोई बड़ा निर्णय न ले पाएं।
लव- आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज आपका पार्टनर चिड़चिड़ा हो सकता है।
प्रोफेशन- व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- रक्त संबंधी विकार हो सकते हैं।
करियर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम मिलेगा।