पॉजिटिव - आज योजना बनाने और फैसले लेने का दिन है। आप मीठे वचन बोलकर अपने काम बना सकते हैं। आज आपको कोई स्थिति पहले से बेहतर बनाने का अवसर मिल सकता है। दोस्त, प्रेमी और रिश्तेदारों के साथ अगर कोई मामला है, तो वह सिर्फ आपके फोन करने भर से ही सुलझ सकता है। आप सिर्फ अपने महत्व के काम पर ध्यान दें, और बाकी काम अपने सामने से हटा दें। कई समस्याओं का समाधान आपको करना होंगे और आप उसमें सफल भी रहेंगे। कई क्षेत्रों में आपको प्रशंसा मिलेगी। रिश्तेदारी की कोई समस्या पुरानी चली आ रही है, तो आज उसे सुलझा सकते हैं। आज आपको थोड़ा समझौता करना होगा। आप किसी भी समस्या को निपटाने की हिम्मत रखेंगे। आज नए लोगों से संपर्क हो सकता है। जो करियर में आपकी संभावनाओं को नई गति दे देंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।
नेगेटिव - आज आपकी गुप्त बातें सार्वजनिक हो सकती हैं। कामकाज के लिहाज से दिन उतना अच्छा नहीं है, जितना आप सोच रहे हैं। आपको दिमागी स्तर पर चुनौतियां मिलती रहेगी।
लव- आपका पार्टनर अति संवेदनशील रहेगा। सोच समझकर बोलें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी।
प्रोफेशन- कार्य की अधिकता परेशान कर देगी, और आपको इसी में आनंद आएगा। जायदाद संबंधी समस्या का समाधान होगा।
हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। थकान दूर होगी।
करियर- मेडिकल और एमबीए विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा।