Taurus (वृष)

 09 Nov 2015  546
पॉजिटिव -  आज आपके महत्वपूर्ण काम पूरे हो जाएंगे। भाइयों से आज आपको पूरा फायदा मिलेगा। पुराना पैसा आज आपको मिल सकता है। आज चंद्रमा गोचर कुंडली के तीसरे भाव में रहेगा तो आपके काम पूरे हो जाएंगे। पुरानी बातों से और गलतियों से स्वयं को आज जरा भी विचलित न होने दें। जो नए अवसर, नए लोग, नए विचार आपके सामने आते जाएं, उन्हें खुले मन से स्वीकार करते जाएं। आज मिलने वाले अवसरों में आगे बढऩे का मौका भी छिपा हो सकता है। जो आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। बल्कि आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन भी ला सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई स्पष्ट फैसला करने का मौका आज आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के कुछ नए मौके आज आपको मिल सकते हैं। अगर आपके पारिवारिक जीवन में या रिश्तों के क्षेत्र में कोई समस्या थी, तो आज वह भी सुलझ जाएगी। दोस्तों या प्रेमी के साथ समय  बीतेगा। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा। 

नेगेटिव - आज आपको जल्दबाजी या किसी छोटी सी गलती के कारण कुछ चोट आ सकती है। आज आपके साथ ऐसा भी हो सकता है कि आपको दोस्तों का साथ नहीं मिले। कुछ कामों से आप संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। आज आपके मन में उथल-पुथल भी मची रह सकती है। आप सावधान रहें। आज कम बोलना आपके लिए अच्छा रहेगा। 
 
लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा। प्रेम और सहयोग भी मिलेगा।

प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से असहयोग रहेगा। वाणी पर संयम रखें। विवाद हो सकता है।

हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग खत्म होंगे।

करियर- विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।