पॉजिटिव - नए अवसर आपके सामने आएंगे और आप उनसे जुडऩे में, उनको समझने में संकोच जरा भी न करें। अगर आपने थोड़ा सा भी आलस्य किया तो हाथ आया मौका गवां सकते हैं। इन अवसरों का आप सही उपयोग कर सके, तो अपनी वर्तमान स्थिति से कहीं बेहतर स्थिति में पहुंच सकते हैं। संचार से जुड़ा कोई उपकरण, कोई रिश्तेदार या कोई नई तकनीक जल्दी ही आपको पैसों का लाभ कराने में कारगर साबित हो सकती है। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा है। आपके दिमाग में कोई मौलिक विचार है और आप रूटीन से हटकर कुछ करना चाहते हैं तो आज आपको सावधान रहना चाहिए।
नेगेटिव - आज आप अपने मन में अजब सी हलचल महसूस कर सकते हैं। आपको आज कोई अनजाना डर परेशान कर सकता है। गोचर कुंडली के चौथे भाव का चंद्रमा परेशानियां और रुकावटें पैदा करने वाला होता है। खर्च से लेकर मनोरंजन तक, किसी चीज में अति न करें। आज दिन में कई बार आप ज्यादा खर्च करने और कई बार जरूरत से ज्यादा कंजूसी बरतने के मूड में हो सकते हैं। आज आपके कामों में अचानक रुकावटें आ सकती हैं। आज कुछ नया न करें तो ही अच्छा है। पार्टनरशिप के कामों में कोई बड़ा डिसीजन न लें।
लव- जीवनसाथी का सहयोग नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं।
प्रोफेशन- स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। व्यापार में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ- मौसमी रोग होने की संभावना है। सावधान रहें।
करियर- व्यवसायिक विषयों के छात्रों को आसानी से सफलता मिल सकती है।