जय हो ऐसे भगवान गणेश की, जो भक्तों से फोन पर करते हैं बात
16 Sep 2015
1280
हिन्दू धर्म में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले करने का विधान है। लेकिन भगवान गणेश से जुड़ी जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, वो आपको बेहद चौंका सकती है। दरअसल, बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के इंदौर में बसे एक गणेश जी भक्तों से मोबाइल फोन पर बात करते हैं।
पहली बार सुनने में तो हर किसी को ये एक कहानी या कल्पना की गई बात लगेगी, लेकिन भक्तों का कहना है कि वाकई हकीकत है। इंदौर शहर के जूनी इलाके में गणेश जी का करीब 1 200 साल पुराना मंदिर परमार कालीन है।
मंदिर के पुजारी बताते हैं कि भगवान गणेश भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं, इसलिए श्रद्धालु उनमें गहरी आस्था रखते हैं। गणेश जी देश और विदेशों में बसे अपने भक्तों से मोबाइल फोन के जरिए बातें करते हैं और उनकी मुरादें पूरी करते हैं।
इंदौर के इन भगवान गणेश के लाखों भक्त विदेशों में भी बसे हैं, जो जब कभी भी किसी संकट या तकलीफ में होते हैं और यहां तक आने में संभव नहीं हैं तो अपना संदेश मोबाइल फोन के जरिए भगवान गणेश के पास पहुंचा देते हैं, मान्यता है कि इसके बाद उनकी समस्या का समाधान हो जाता है। मोबाइल पर बात करने वाले इन भगवान गणेश के भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।