अटल स्वास्थ्य वाहिनी का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों लोकार्पण

 22 Nov 2018  533

मुंबई, (22 नवंबर 2018)- आदिवासी छात्रों को अब और भी उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनेवाली हैं और आदिवासी छात्र इसके आगे इलाज की सुविधाओं से वंचित नहीं रहेंगें, यह विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने आज यहां व्यक्त किया।

आदिवासी विभाग की ओर से आमल की जानेवाली अटल स्वास्थ्य वाहिनी और कायापरिवर्तन अभियान के योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण समारोह के समय वे बोल रहे थे। विधानभवन के प्रमुख प्रवेशद्वार के नजदीक आयोजित इस समारोह के लिए अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे, आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा, सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत, गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश महेता, वैद्यकीय शिक्षा मंत्री गिरीष महाजन, गृहराज्यमंत्री दिपक केसकर, विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती मनीषा वर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुदूर क्षेत्र के आदिवासी छात्रों को उनका स्वास्थ्य उचित रहेगा इसके लिए महत्वपूर्ण इस योजना को आदिवासी विभाग द्वारा कार्यान्वित करने पर मुख्यमंत्री ने उनका मनपूर्वक अभिनंदन किया। इस सुविधा के कारण आदिवासी छात्रों को दोहरा लाभ मिलनेवाला है। इससे उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच होकर उनके बीमारी के बारे में जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी। साथ ही जांच के दौरान दिखाई देनेवाले अथवा अकस्मात्   होनेवाली बीमारी पर इलाज किए जाएंगे। अटल स्वास्थ्य वाहिनी यह सुसज्ज रूग्ण वाहिनी है जिसका लाभ छात्रों के स्वास्थ्य के दृष्टि से होगा यह भी उन्होंने बताया। इस योजना के लिए मदद किए गए सभी घटकों का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने अभिनंदन करके लोकार्पण किया।

प्रदान की गई सेवाएं

     * ARAI प्रमाणित बेसिफ लाईफ सपोर्ट अ‍ॅम्ब्युलन्स /रुग्णवाहिका के माध्यम से 24X7 तत्काल वैद्यकीय सेवा

     * रुग्णवाहिका के समन्वय के लिए 24X7 इमर्जेंसी रिस्पॉन्स सेंटर

     * प्रतिदिन क्लस्टर विद्यालयों के छात्रों की डॉक्टर के माध्यम से वैद्यकीय जांच

     * हेल्थ मॅनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम के माध्यम से प्रकल्प स्थिति की जानकारी लेगें। मोबाइल अॅप के माध्यम से                  डिजिटल हेल्थ कार्ड

     * वैद्यकीय विशेषज्ञों के माध्यम से इलाज की राय और जरूरतों के मुताबिक रूग्णालय में भेजने के लिए मार्गदर्शन

     * विद्यालय में सभी सुविधाओं से युक्त डिस्पेंसरीज की स्थापना