राज्य सरकार मराठा एवं दूसरे समुदायों को बांटने का प्रयास कर रही हैं- शरद पवार
11 Aug 2018
487
मुंबई, (11 अगस्त 2018)- राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने एक कार्यक्रम में राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और कुछ निहित स्वार्थी तत्व आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। मराठा एवं दूसरे समुदायों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। मराठा आंदोलनकारियों के आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज ने जब संप्रभु राष्ट्र का निर्माण किया था तो उन्होंने सभी समुदायों को साथ लिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पहले भी इसी तरह का रूख अपनाया था। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के बाद मराठा आरक्षण की मांग को पूरा करने के लिए समय की जरूरत है,जब भी आंदोलन शुरू होता है तो यह भी जानना जरूरी होता है कि यह कब बंद होगा। मैं इस पर विचार करने के लिए आंदोलनकारियों को धन्यवाद देता हूं। आंदोलन मराठा समुदाय की भावनाओं को सबके समक्ष लाया है। मांग पूरा करने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया की जरूरत है। इसके लिए उपयुक्त समय की आवश्यकता होती है।