नसीम खान ने विधानसभा में धुले दंगे की जांच रिपोर्ट पेश करने की मांग की

 12 Jul 2018  531

 उत्तरी महाराष्ट्र के धुले नगर में जनवरी 2013 में दंगे के दौरान पुलिस की गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हो गये थे। इसके बाद वीडियो फुटेज के आधार पर छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें वे दंगे और लूटपाट करते दिख रहे थे। इसकी जांच के लिए बंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के यू चंदीवाल की अध्यक्षता मे एक न्यायिक आयोग बनाया गया था जिसने प्रदेश सरकार को अपनी रिपोर्ट 2016 में सौंपी थी। जांच रिपोर्ट पेश करने का अनुरोध कियाखान ने कल विधान परिसर में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से उनके चैंबर में मुलाकात की थी और सदन में जांच रिपोर्ट पेश करने का अनुरोध किया था। फडणवीस के पास इस वक्त प्रदेश के गृह विभाग का प्रभार भी है। विधायक ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि रिपोर्ट में जिम्मेदार ठहराये गये लोगों के बारे में क्या टिप्पणी की गयी हैं और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने दावा किया कि पीड़ितों के परिजनों को 5 लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की गयी थी , लेकिन उन्हें अब तक यह नहीं दिया गया है। इस वक्त महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र नागपुर में चल रहा है।