इंडिगो के दो विमान आकाश में उड़ान के दौरान टकराने से बाल-बाल बचे
12 Jul 2018
510
महाराष्ट्र, (12 जुलाई 2018)- इंडिगो के दो विमान मंगलवार को बेंगलुरु के आकाश में उड़ान के दौरान टकराने से बाल-बाल बचे। दोनों विमान में करीब 330 यात्री सवार थे। विमान सूत्रों ने बताया कि इस घटना की वजह जानने के लिए अधिकारियों ने जांच बिठाई है। घटना में शामिल विमान कोयंबटूर-हैदराबाद और बेंगलुरु-कोचीन हवाई मार्ग पर जा रहे थे। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है। हैदराबाद जाने वाले विमान में 162 यात्री जबकि दूसरे विमान में 166 यात्री सवार थे। दोनों विमानों में बस 200 फुट की दूरी थी जब यह हवा में एक- दूसरे के सामने आ गए थे और ट्रैफिक कोलिजन एवॉयडेंस सिस्टम (टीसीएएस) अलार्म के बजने के बाद इस हादसे को टाला जा सका। विमान दुर्घटना जांच बोर्ड (एएआईबी) ने 10 जुलाई को घटी इस घटना की जांच शुरू कर दी है।