मुंबई, (28 जून 2018)- भारत के विविध देशों में नियुक्त उच्चायुक्त एवं राजदूतों के एक शिष्टमंडल ने गत बुधवार को राज्यपाल चे. विद्यासागर राव से राजभवन में मुलाक़ात की। विविध देशों में महाराष्ट्र का आर्थिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास बढ़ाने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से इस मुलाक़ात का आयोजन किया गया।
इस मुलाक़ात में राज्यपाल ने राजदूतों एवं उच्चायुक्तों को संबंधित देशों को महाराष्ट्र राज्य में सुविधाएं, उद्योग,शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति इन क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए अधिक अवसर उपलब्ध होने की जानकारी देने की सूचनाएँ भी दी।
भारत के सौदी अरेबिया के राजदूत और मुंबई पूर्व पुलिस आयुक्त अहमद जावेद, भारत के रशिया स्थित राजदूत पंकज सरण, ऑस्ट्रेलिया स्थित भारत के उच्चायुक्त डॉ. अजय गोंडाणे, डेन्मार्क स्थित भारत के राजदूत अजित विनायक गुप्ते, ट्युनिशिय स्थित भारत के राजदूत प्रशांत पिसे, फिजी स्थित भारत के उच्चायुक्त विश्वास विदू सपकाल, उत्तर कोरिया स्थित भारत के राजदूत अतुल गोतसुर्वे, बेलारूस स्थित राजदूत संगीता बहादूर और तुर्कमेनिस्तान स्थित राजदूत अझर खान इस दौरान उपस्थित थे। राजशिष्टाचार प्रमुख और प्रधान सचिव नंदकुमार भी इस बैठक में उपस्थित थे।
► सौदी अरेबिया में भारतीय शिक्षकों की मांग अधिक
सौदी अरेबिया के विश्वविद्यालयों में कई भारतीय शिक्षक अध्यापन का कार्य कर रहे है और यहाँ भारतीय शिक्षकों एवं डॉक्टरों की बड़े पैमाने पर मांग होने की बात अहमद जावेद ने कहीं। सौदी अरेबिया में कई सिनेमाघर शुरू हो रहे है और भारत के मनोरंजन उद्योग, सिनेमा निर्मिती उद्योग एवं पर्यटन को भी बहुत महत्व होने की बात भी उन्होंने कहीं।
► सभी ओर भारतीय पदार्थों को मांग
विश्व में भारतीय खाद्य पदार्थों को मांग है और डेन्मार्क में उच्च भारतीय रेस्टारेंटस की मांग होने की बात डेन्मार्क स्थित भारत के राजदूत अजित गुप्ते ने कहीं। उन्होंने बताया की डेन्मार्क यह देश दुग्ध उत्पादने, उच्च प्रति के पशु उत्पादने, अक्षय उर्जा एवं जल व्यवस्थापन इन क्षेत्रों में अग्रसर है और महाराष्ट्र का डेन्मार्क के साथ सहयोग निश्चित ही फायदेमंद साबित होगा। ऑस्ट्रेलिया की ओर सुपरअन्युइटी फंड बड़े पैमाने पर है और महाराष्ट्र ने यह निधि सुविधाओं में निवेश के लिए मिलने की दृष्टि से प्रयास करने की सूचना ऑस्ट्रेलिया स्थित भारत के उच्चायुक्त डॉ. अजय गोंडाणे ने की।