मुंबई में क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन, राहगीर समेत 5 की मौत, दो घायल
28 Jun 2018
550
मुंबई, (28 जून 2018)- VT-UPZ, किंग एयर C90 मॉडल नंबर का एक चार्टर्ड विमान क्रैश होकर मुंबई के घाटकोपर स्थित सर्वोदय नगर के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर गिरा. गुरुवार दोपहर की ये घटना है। विमान में चार लोग सवार थे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। विमान में सवार सभी चार के अलावा एक राहगीर की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि विमान जिस समय क्रैश हुआ राहगीर उस जगह से गुजर रहा था। पायलट के अलावा इस विमान में दो टेक्निशियन भी बैठे थे, जिनकी मौत हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मृतकों में कैप्टन पी. एस राजपूत, को-पायलेट मारिया कुबेर, असिस्टेंट इंजीनियर सुरभि, एयरक्राफ्ट टेक्निशियन मनीष पांडे और पाचवे मृत राहगीर का गोविंद पंडित बताया जा रहा है। तो लवकुश कुमार और नरेश कुमार ये घायल हुए है। जिन्हे अस्पताल में दाखिल किया गया है।
पहले इस तरह की खबर आई थी कि ये प्लेन उत्तर प्रदेश सरकार का है, लेकिन बाद में सरकार की ओर से बयान आया कि ये सरकार यूपी सरकार का नहीं है. सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि ये विमान 2014 में मुंबई की एक कंपनी UY Aviation Pvt Ltd. को बेच दिया था. बताया जाता है कि, २०१३ में प्लेन को कोई दुर्घटना हुई थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकारने उसे बेच दिया था। प्लेन का रिपेयर और मेंटेनन्स होने बाद टेस्ट लेने के लिए जुहू हेलिपॅड से उड़ान भरी थी, और वही वापस लैंड होने वाला था। पर उससे पहलेही वो क्षतिग्रस्त हो गया।