बीजेपी और शिवसेना नाणार परियोजना को लेकर फिर बढ़े मतभेद, बीजेपी मंत्री से नहीं मिले उध्दव

 27 Jun 2018  510

महाराष्ट्र, (27 जून 2018)-  बीजेपी और शिवसेना में एक बार फिर से मतभेद बढ़ता दिखाई दे रहा है। रत्नागिरी जिले की नाणार पेट्रोलियम रिफाईनरी परियोजना को लेकर मंगलवार को शिवसेना नेता व उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की धमकी देते हुए मंत्रिमडल का बहिष्कार किया था, तो वहीं बुधवार को शिवसेना पक्ष प्रमुख उध्दव ठाकरे ने कहा कि नाणार परियोजना का करार नहीं होने देंगे। इस परियोजना का करार हमें विश्वास में लेकर नहीं किया गया। बीजेपी नेता और पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने शिवसेना के बर्ताव को देखते हुए उध्दव ठाकरे से मुलाकात करने की पेशकश की, लेकिन नाराज उध्दव ठाकरे ने उनसे मुलाकात करने से इंकार कर दिया।