देश चलाना बच्चों का खेल नहीं, शिवसेना ने किया मोदी सरकार पर हमला
22 Jun 2018
456
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में बीजेपी को आड़े हाथ लिया। संपादकीय में शिवसेना ने लिखा कि अराजकता फैलाने के बाद भगवा दल जम्मू-कश्मीर में सत्ता से बाहर हो गया। सहयोगी दल ने भारतीय जनता पार्टी के इस कदम की तुलना अंग्रजों के भारत छोड़कर जाने से की। शिवसेना ने कहा कि जब भाजपा इस उत्तरी राज्य में आतंक और हिंसा पर लगाम नहीं लगा पाई तो उसने इसका ठीकरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर फोड़ दिया। सामना के संपादकीय में पीएम मोदी को भी निशाना बनाया गया। मोदी पर हमला बोलते हुए शिवसेना ने कहा कि देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है।’ बता दे की जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन से भाजपा ने पिछले दिनों समर्थन वापस ले लिया था। इस वजह से महबूबा मुफ्ती को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद, गुरुवार को राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया। इस पार्श्वभूमि पर सेना ने अपने मुखपत्र में बीजेपी और मोदी को लक्ष्य बनाया। वैसे भी सेना बीजेपी पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती।