मोहन प्रकाश को हटाकर मल्लिकाअर्जुन खर्गे को बनाया गया महाराष्ट्र कांग्रेस का नया प्रभारी

 22 Jun 2018  434

मुंबई,(22 जून 2018)- साल  बता दें कि पिछले नौ वर्षों से मोहन प्रकाश महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से मोहन प्रकाश को हटाने की मांग उठ रही थी। बताया जाता है कि हाल ही में हुए उपचुनाव में पालघर सीट पर पार्टी के खराब प्रदर्शन और राज्य में गुटबाजी की चर्चा के बीच मोहन प्रकाश को हटाया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस में तीन नए सचिवों की भी नियुक्ति हुई है। इनके नाम सोनल पटेल, आशीष दुआ और संपत कुमार हैं। पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के लिए क्रिस्टोफर तिलक और सीडी मयप्पन को चुना गया है। आगामी चुनावों के मद्देनजर राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा  और मिजोरम के लिए स्क्रीनिंग कमिटी भी बनाई गई है। इसे भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी मिल गई है।