शनिवार से राज्यभर में हो जाएगा प्लास्टिक पर बैन

 22 Jun 2018  426

►हाईकोर्ट ने दिया व्यापारियों को झटका 

महाराष्ट्र, (22 जून 2018)-  शनिवार से मुंबई समेत राज्यभर में प्लास्टिक पर बैन लग जाएगा। इस बैन के विरोध में प्लास्टिक उत्पादकों और व्यापारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था,  जिसपर शुक्रवार 22 जून को सुनवाई हुई। लेकिन हाईकोर्ट द्वारा व्यापारियों को राहत नहीं मिली हैं। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 20 जुलाई को करने का निर्णय दिया है, जबकि व्यापारियों द्वारा दायर की गई याचिका में प्लास्टिक बैन का विरोध करते हुए उसपर स्टे देने की मंग की गई थी, लेकिन कोर्ट द्वारा मामले की सुनावई 20 जुलाई की होने से 23 जून से राज्यभर में प्लास्टिक बैन हो जाएगा, जिससे व्यापारियों को बड़ा झटका लगा हैं।