महाराष्ट्र सरकार जल्दी ही मुंबई में लांच करेगी साइकिल एमब्यूलेंस

 22 Jun 2018  429

महाराष्ट्र, (22 जून 2018)- महाराष्ट्र सरकार ने बाइक एमब्यूलेंस की सफलता के बाद अब मुंबई में जल्दी ही साइकिल एमब्यूलेंस लांच करने की तैयारी की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने पायलेट योजना के तहत साइकिल एमब्यूलेंस तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही भविष्य में इस योजना को यूनाइटेड किंगड़म में परिचालित एक माडल के आधार पर शुरू किया जाएगा।