हेल्थ विभाग के छुट्टी बहादुरों की अब खैर नहीं
21 Jun 2018
499
मुंबई, (21 जून 2018)- क्षेत्रीय कार्यालय के स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना राज्य के अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्योंपे मौजूद नहीं रहते हैं। या पूर्व अनुमति के बिना अनुपस्थित रहते हैं। ऐसे छुट्टी बहादुरों के ऊपर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग अब नकेल कसने जा रहा है। अब सिविल सेवा अधिनियम तहत ऐसे लोगोंपर अनुशासनात्मक कार्रवाई और निलंबन करने के निर्देश जारी किए।
पिछले कुछ दिनों से, क्षेत्रीय कार्यालयो तथा जिला अस्पतालो में कई अधिकारी और कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारियों को बताए बिना मनमर्जी छुट्टी पर चले जाते दिखे है। पिछले दिनों में ऐसे मामलों की घटनाओं में बड़ी वृद्धि हुई ऐसा सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के ध्यान में आया। इसको गंभीरतासे लेते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कर्मचारी और अधिकारियों को चेतावनी दी है की, अगर वो बाज़ नहीं आए तो एक महीने के भीतर निलंबित किया जाएगा है।