एसटी प्रशासन ने हड़ताल में सहभागी 1148 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करके उन्हें दिखाया बाहर का रास्ता

 20 Jun 2018  447

मुंबई, (20 जून 2018)- राज्य परिवहन मंडल के कर्मचारियों ने अलग-अलग मांगों के कारण 8 और 9 जून को अघोषित हड़ताल किया था। इस हड़ताल में शमिल हुए 1148 कर्मचारियों को आज एसटी प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया। जिसके चलते नए युवक भर्ती अपनी नौकरी खो देंगे। हड़ताल के दौरान 93 बसेस में नुकसान होने की खबर आई हैं। इस हड़ताल के दौरान एसटी को 33 करोड़ रूपये का घाटा हुआ है। हालांकि 9 जून को एसटी निगम और महाराष्ट्र एसटी ट्रेड यूनियन के साथ हड़ताल वापस लेने के लिए अन्य संगठनों की बैठक हुई था, जिसमें वेतन बढ़ाने की मांग को स्वीकार किया गया था। वेतन बढ़ाने की मांग मंजूर होते ही हड़ताल वापस ले ली गई थी।