नागपूर में होनेवाला मानसून अधिवेशन चलेगा 13 दिनों तक
19 Jun 2018
664
महाराष्ट्र, (19 जून 2018)- आगामी 4 जुलाई से नागपूर में शुरू होने वाला मानसून अधिवेशन 20 जुलाई तक चलेगा। कुल 17 दिनों के कामकाज के दौरान चार छुट्टी के दिन होने के कारण यह अधिवेशन सिर्फ 13 दिनों तक ही चलेगा। इस अधिवेशन के दौरान नौ नए तो वहीं दस प्रलंबित विधेयक पेश किए जाएंगे। विधानसभा और विधानपरिषद कामकाज की सलाहकार समिति की बैठक आज हुई। इस बैठक में अधिवेशन का निश्चित समय और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही शासकीय कामकाज के नियोजन पर भी चर्चा की गई। बता दें कि नागपूर में होने वाला यह तीसरा मानसून अधिवेशन हैं। इससे पहले 14 जुलाई से 30 अगस्त 1961, दूसरा 29 अगस्त से 30 सितंबर 1966 में हुआ था। अब तीसरा अधिवेशन 4 जुलाई से 20 जुलाई 2018 को होगा।