आज शिवसेना का 52 वां वर्धापन दिन।

 18 Jun 2018  1892

मुंबई, (18 जून 2018)- शिवसेना का 52 वां वर्धापन दिन कार्यक्रम आज यानि कि 19 जून को गोरेगांव स्थित नेस्को संकुल में मनाया जाएगा। इसके तहत इस कार्यक्रम में शिवसेना के पक्षप्रमुख उध्दव ठाकरे कौन सी घोषणा करेंगे, इसकी ओर सबका ध्यान केंद्रित हैं। गौरतलब है कि वर्धापन दिन के अवसर शिवसेना द्वारा दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के हाथों शिवसेनी पदाधिकारी और लोकप्रतिनिधी के शिबिर का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11 से एक बजे तक शिवसेना के नेता मनोहर जोशी सभी का मार्गदर्शन करेंगे। उसके बाद उपनेता विश्वनाथ नेरूरकर बुथ पर नाम दर्ज कराने वालों का मार्गदर्शन करेंगे। विधायक राजेश क्षीरसागर आंदोलन के विषय में संबोधित करेंगे।