मुंबई-पुणे हाइपरलूप परियोजना को जलद मिलेगी गति, सीएम ने ट्वीटर के जरिए दी जानकारी

 17 Jun 2018  521

महाराष्ट्र, (17 जून 2018)- महाराष्ट्र सरकार मुंबई से पुणे के बीच हाइपरलूप परियोजना को जलद गति मिलेगी। इस परियोजनाओं के तैयार होने के बाद यात्री महज 25 मिनट में मुंबई से पुणे की दूरी तय कर पाएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी किया। बयान के अनुसार सरकार ने इस परियोजना के लिए अमेरिकी कंपनी वर्जिन हाइपरलूपवन से संपर्क किया है। बयान में कहा गया कि अमेरिका की यात्रा पर गए फडणवीस ने नेवादा में स्थित वर्जिन हाइपरलूपवन के परीक्षणस्थल का दौरा किया और कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉब लॉयड से मुलाकात की। इसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि वर्जिन हाइपरलूपवन इसका अध्ययन करने के लिए जल्दी ही इंजीनियरों की एक टीम पुणे आएंगे. गौरतलब है कि भारत में इससे पहले रेल हाइपरलूप बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इसकी एक वजह भारत में ट्रेफिक की समस्या है, जिसका समाधान निकालना मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। ट्रैफिक से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भारत में एक ऐसी ट्रेन आने वाली है जो बहुत जल्दी मंजिल पर पहुंचाएगी। जैसे आप प्लेन से दिल्ली से मुंबई जाते हैं, तो 2 घंटे लगते हैं ये ट्रेन मात्र 55 मिनट में पहुंचा देगी। इस ट्रेन का नाम है हाइपरलूप। हाइपरलूप ट्रास्पोटेशन टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी जल्द ही भारत में ये भविष्य की सवारी लाने वाली है। बता दें, ये ट्रेन जापान में चलने वाली बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा तेज होगी। भारत की ये ट्रेन कई देशों की ट्रेनों से आगे निकल सकती है। भारत में फिलहाल इसके लिए ट्रैक बनाया जा रहा है। इस ट्रेन से कई बड़े शहरों तक बहुत जल्द पहुंचा जा सकेगा। हाइपरलूप दुनिया की सबसे तेज ट्रेन बनाने वाली कंपनी है। हाल ही में हाइपरलूप वन ने भारत में एक आयोजन किया था, जहां उन्होंने भारत में बनने वाले उनके प्रोजेक्ट के बारे में बताया, कि ये ट्रेन 55 मिनट में दिल्ली से मुंबई पहुंचा देगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत है बुलेट ट्रेन से भी दोगुनी रफ्तार से चलना।