पिछले छह वर्षों में मुंबई शहर में 29140 आग की घटनाएं !

 10 Jun 2018  469

►आग की घटनाओं में तीन सौ लोग की गयी जान!  

महाराष्ट्र, (10 जून 2018)- महाराष्ट्र अग्निप्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाययोजना अधिनियम २००६ को कार्यान्वित करने की जिम्म्देदारी मुख्य अग्निशामक अधिकारी और मुंबई अग्निशमक दल की है.  परन्तु पिछले छह वर्षों में मुंबई शहर में 29140 आग लगने की घटनाएँ होने की जानकारी आरटीआय कार्यकर्ता  शकील अहमद शेख को मुंबई अग्निशमक दल ने दी है। आरटीआय कार्यकर्ता  शकील अहमद शेख ने मुंबई अग्निशमक दल कार्यालय से सन २०१२ से अप्रैल मुंबई शहर में कितनी आग लगने की घटनाये हुयी है. तथा आग दुर्घटनाओं में कितने लोगों की मौत हुईं है. एवं कितने लोग जख्मी हुए है इसकी जानकारी मांगी थी. इस सन्दर्भ में मुंबई अग्निशमक दल सुचना अधिकारी ठाठ विभागीय अग्निशमक अधिकारी ए. वी. परब ने शकील अहमद शेख को जानकारी सुचना अधिकार अधिनियम २००५ के अंतर्गत उपलब्ध कराई है. जानकारी के अनुसार सन 2012 से अप्रैल 2018 तक कुल 29140 आग की घटनाएं हुई हैं एवं तीन सौ लोगो की आग दुर्घटना में मृत्यु हुई है. तथा नौ सौ पच्चीस लोग आग दुर्घटना में जख्मी हुए हैं, एवं एक सौ बीस अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी आग दुर्घटना में जख्मी हुए हैं. वहीँ सन 2012-2013 में कुल 4765 आग लगने की दुर्घटनाएं हुयी है, एवं 62 लोगों की मृत्यु हुयी है. जिसमे 44 पुरुष तथा 18 स्त्रियों का समावेश है, और कुल 177 लोग जख्मी हुए है. जिसमें 139 पुरुष तथा 38 स्त्रियों का समावेश है,  एवं कुल 13 अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी जख्मी हुए हैं. वहीँ सन 2014-2015  में कुल 4842 आग लगने की दुर्घटनाएं हुयी है, एवं  कुल 32 लोगों की मृत्यु हुयी है. जिसमे 20 पुरुष तथा 12 स्त्रियों का समावेश है, और कुल 125 लोग जख्मी हुए है. जिसमें 92 पुरुष तथा 33 स्त्रियों का समावेश है,  एवं एक अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी की मृत्यु हुई है,  एवं कुल 31 अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी जख्मी हुए हैं. वहीँ सन 2015-2016  में कुल 5212 आग लगने की दुर्घटनाएं हुयी है, एवं  कुल 47 लोगों की मृत्यु हुयी है. जिसमे 34 पुरुष तथा 13  स्त्रियों का समावेश है, और कुल 128 लोग जख्मी हुए है. जिसमें 91 पुरुष तथा 37 स्त्रियों का समावेश है,  एवं 5 अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी की मृत्यु हुई है,  एवं कुल 23 अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी जख्मी हुए हैं. वहीँ सन 2016-2017  में कुल 5021 आग लगने की दुर्घटनाएं हुयी है, एवं  कुल 34 लोगों की मृत्यु हुयी है. जिसमे 18 पुरुष तथा 16 स्त्रियों का समावेश है, और कुल 115 लोग जख्मी हुए है. जिसमें 83 पुरुष तथा 32 स्त्रियों का समावेश है,  एवं  एक अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी की मृत्यु हुई है,  एवं कुल 13 अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी जख्मी हुए हैं. वहीँ सन 2017-2018  में कुल 4927 आग लगने की दुर्घटनाएं हुयी है, एवं  कुल 55 लोगों की मृत्यु हुयी है. जिसमे 37 पुरुष तथा 18 स्त्रियों का समावेश है, और कुल 219 लोग जख्मी हुए है. जिसमें 132 पुरुष तथा 87 स्त्रियों का समावेश है,  एवं कुल 8 अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी जख्मी हुए हैं. वहीँ सन 2018 से अप्रैल तक  कुल 711 आग लगने की दुर्घटनाएं हुयी है, एवं  कुल 5 लोगों की मृत्यु हुयी है. जिसमे 4 पुरुष तथा  एक स्त्री का समावेश है, और कुल 20 लोग जख्मी हुए है. जिसमें 12 पुरुष तथा 8 स्त्रियों का समावेश है,  एवं कुल 3 अग्निशमक अधिकारी/कर्मचारी जख्मी हुए हैं। आरटीआय कार्यकर्ता  शकील अहमद शेख के अनुसार मुंबई अग्निशमकदल के मुख्य अग्निशमक अधिकारी महाराष्ट्र अग्निप्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाययोजना अधिनियम २००६ को कार्यान्वित क्यों नहीं कर रहे हैं? अभी भी आग दुर्घटना होने का इंतेजार कर रहे हैं क्या? इस सन्दर्भ में आरटीआय कार्यकर्ता  शकील अहमद शेख ने मनपा आयुक्त अजॉय मेहता और प्रभात रहांगदले को पत्र लिखकर महाराष्ट्र अग्निप्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाययोजना अधिनियम २००६ को पूरी तरह से करने कार्यान्वित की मांग की है और साथ ही साथ और ठोस कदम उठाने की भी मांग की है.