बायोमेट्रीक पध्दति से दर्ज होगी साइंस के छात्रों की उपस्थिति
15 Jun 2018
457
मुंबई, (15 जून 2018)- राज्य के कनिष्ठ महाविद्यालय के विज्ञान शाखा के छात्र नियमित क्लास में उपस्थित न रहते हुए छात्र सिर्फ प्रात्यक्षिक क्लास को ही उपस्थित रहने की कई शिकायतें आ रही थी। साथ ही विधीमंडल सदस्यों ने समय-समय पर सभागृह में इस संदर्भ में सवाल उपस्थित किए थे। इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए कनिष्ठ महाविद्यालय के विज्ञान शाखा की बायोमेट्रीक पध्दति से उपस्थिति दर्ज करना शुरू किया जाएगा।
राज्य के सभी निजी अनुदानित/विनाअनुदानित/अंशत: अनुदानित/स्वयंअर्थसहायित कनिष्ठ महाविदयालय के विज्ञान शाखा के छात्रों की उपस्थिति अब आगे बायोमेट्रिक पध्दति दर्ज की जाएगी। आगे शैक्षणिक वर्ष से मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक और औरंगाबाद इन पाँच विभाग के सभी कनिष्ठ महाविद्यालय के विज्ञान शाखा के छात्रों की उपस्थिति बायोमेट्रिक पध्दति से ली जाएगी।
बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू करने के लिए आवश्यक तकनीकी सामग्री अगले एक महीने में कनिष्ठ महाविद्यालयों ने स्वयं उपलब्ध करना आवश्यक है। साथ ही माध्यमिक संबंधित शिक्षणाधिकारी और शिक्षण निरीक्षक ने उक्त कनिष्ठ महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक पध्दत शुरू हुई है या नहीं इस संबर्भ में रिपोर्ट सरकार को देना आवश्यक होगा।