तड़ीपारों के संरक्षण के लिए नजरबंद करना यह मुख्यमंत्री का कारनामा
06 Jun 2018
492
►संजय निरूपम ने किया टीका
मुंबई, (6 जून 2018)- भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के मुंबई दौरे के तहत मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम को बुधवार को अघोषित गृहकैद में रखने का आरोप खुद निरूपम ने करते हुए कहा कि एक तड़ीपार आदमी के संरक्षण के लिए एक नेता को पुलिस द्वारा नजरबंद करके रखने का गंदा कारनामा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ही किया हैं। निरूपम ने आगे कहा कि बुधवार को सुबह से ही मेरे अंधेरी पश्चिम लोखंडवाला सर्कल स्थित घर के बाहर और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के घरों के बाहर आज पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रखा गया था। हमको घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। आज कांग्रेस का कोई भी मोर्चा, आंदोलन नहीं था। इसके बावजूद पुलिस द्वारा की गई इस कारवाई का क्या कारण है। मैंने इस बाबत पुलिस से पूछताछ किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वरिष्ठों का आदेश होने के कारण यहां पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। शायद बीजेपी सरकार, अमित शाह और सीएम को ड़र लगा होगा कि अमित शाह के मुंबई में आने के बाद हम उनका घेराव करेंगे, उनसे सवाल करेंगे। इसलिए सीएम ने हमें हमारे ही घरों में गृहकैद करने का कारनामा किया।