एसटी के टिकट दर में 15 जून से होगी 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी।
06 Jun 2018
1380
महाराष्ट्र, (6 जून 2018)- एसटी महामंडल ने बसेस की टिकट दर में आगामी 15 जून से 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। एसटी महामंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार डीजल की बढ़ती कीमतों एवं हाल ही में एसटी कामगारों के वेतन में हुई बढ़ोतरी के कारण एसटी के प्रशासकीय खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण टिकट रेट में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही छुट्टे पैसों की परेशानी को दूर करने के लिए सात रूपये के टिकट की कींमत पांच रूपये तो वहीं आठ रूपये के टिकट की कींमत पर दस रूपये चार्ज किए जाएंगे।
►करमाफी मिलने के बाद रेट में बढ़ोतरी का पुर्नविचार किया जाएगा
टिकट रेट में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष दिवाकर रावते ने कहा कि इंधन में हुई बढ़ोतरी के कारण एसटी महामंडल पर हर साल तकरीबन 460 करोड़ रूपये खर्च बढ़ गया है। इसके साथ ही हाल ही में कामगारों के वेतन में हुई बढ़ोतरी के कारण 4 हजार 849 करोड़ रूपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण एसटी महामंडल के ऊपर भारी आर्थिक बोझा बढ़ गया है। इस कारण महामंडल ने टिकट रेट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन यात्रियों पर ज्यादा भार नहीं पड़े, इसके लिए 30 प्रतिशत की बजाय सिर्फ 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि डीजल के ऊपर विभिन्न करमाफी मिली तो, टिकट रेट में बढ़ोतरी करने के निर्णय पर पुर्नविचार किया जाएगा।