म्हाडा ने जारी की अतिधोकादायक इमारतों की सूची
02 Jun 2018
533
मुंबई, (2 जून 2018)- शनिवार को म्हाड़ा के इमारत मरम्मत और पुन निर्माण विभाग ने मुंबई स्थित ज्यादा धोखादायक इमारतों की सूची जारी की। इस सूची में मुंबई शहर सेस प्राप्त 7 इमारतों का नाम शामिल है। इन इमारतों में रहने वाले 403 किराएदारों में से 117 किराएदारों को ट्रांजिस्ट कैंप में पहुंचाने की जिम्मेदारी म्हाड़ा के इमारत मरम्मत और पुन निर्माण विभाग को सौंपी गई है। गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने कहा कि धोखादायक इमारतों में रहने वाले किराएदारों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। गौरतलब है कि हर साल म्हाड़ा और बीएमसी द्वारा अतिधोखादायक इमारतों की सूची जाहिर की जाती है, उसके बाद इमारतों में रह रहे लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाता है, अगर किराएदार धोखादायक इमारतों में से नहीं निकलते है, तो उनके घरों की बिजली और पानी कनेक्शन काट दिए जाते है। इसके बावजूद किराएदार इमारत खाली नहीं करते है, तो पुलिसबल का सहारा लिया जाता हैं।
----इमारतों का नाम
144 एमजी रोड, अ 1163 ए विभाग।
208-220 काजी सय्यद स्ट्रीट।
101-111 बारा इमाम रोड।
30-32 सुतार गल्ली।
69-81 खेतवाड़ी।
39 चौपाटी सी फेस।
46-50 कलेवर रोड, लकी मेंशन।