एंटी करप्शन ब्यूरो ने लांच की नई वेबसाईट

 02 Jun 2018  569

मुंबई, (2 जून 2018)- शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक विवेक फंसलकर ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की नई वेबसाईट लांच किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस नई वेबसाईट को बनाने में नई तकनीक का सहारा लिया गया है। इस वेबसाईट को मोबाईल. लैपटाप, टैब पर भी खोला जा सकता है। नेत्रहीन व्यक्ति स्क्रीन रिडर साफ्टवेयर का इस्तेमाल करके खोल सकते है। यह वेबसाईट मराठी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में उपलब्ध है। इस वेबसाईट में एंटी करप्शन ब्यूरो विभाग से संबंधित सारी जानकारियां उपलब्ध होगी।