अरबाज खान ने पुलिस के सामने कबूला, पिछले कई सालों से आईपीएल में कर रहे थे सट्टेबाजी।
02 Jun 2018
506
मुंबई, (2 जून 2018)- IPL में सट्टेबाजी के आरोप झेल रहे अरबाज खान ने शुक्रवार को पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अरबाज खान ने कबूला कि वह पिछले 6 साल से आईपीएल में सट्टा खेल रहे थे, इस दौरान उन्होंने 3 करोड़ से ज्यादा रुपए सट्टेबाजी में गंवाए। साथ-साथ उन्होंने बुकी सोनू जालान से अपने रिश्तों की बात भी कबूली। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अरबाज खान ने इस मामले में मुख्य गवाह बनने की इच्छा जताई है। अगर अरबाज इस केस में गवाह बन जाते हैं तो उनके साथ नरमी बरती जाएगी। हालांकि ठाणे पुलिस अगर मुख्य आरोपी बुकी सोनू जालान पर मकोका लगाती है तो उससे जुड़े सारे लोगों पर मकोका लगाया जाएगा। ऐसे में अगर अरबाज खान सरकारी गवाह बन जाते हैं तो उनके साथ इस केस में नरमी बरती जाएगी। साथ-साथ अरबाज ने यह भी कबूला कि पैसे नहीं चूकाने पर बुकी सोनू जालान उन्हें कॉल कर धमकाता था। पुलिस पूछताछ में यह भी पता लगा कि अरबाज खान सट्टेबाजी के आदि हो चुके थे, इस बात को पूरा खान परिवार बखूबी जानता था। फिलहाल पुलिस कार्रवाई पूरी हो चुकी है, थाने से बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए अरबाज ने पुलिस कार्रवाई में पूरी तरह साथ देने की बात कही। सूत्रों से यह भी पता चला कि आईपीएल 2018 में पूरे सीजन में बुकी सोनू जालान ने 500 करोड़ कमाए थे। चेन्नई-हैदराबाद के बीच हुए फाइनल में कमाई का यह आंकड़ा 10 करोड़ पार था।