सेना का विरोध नजरअंदाज करते हुए, मानसून अधिवेशन नागपूर में लेने का फैसला
01 Jun 2018
452
► राज्यपाल ने लगाई मुहर
मुंबई, (1 जून 2018)- आगामी 4 जुलाई से शुरू होने वाले राज्य विधिमंडल का मानसून अधिवेशन नागपूर में होगा। आज राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने इस मामले से संबंधित आदेश जारी करके यह स्पष्ट किया कि आगामी मानसून अधिवेशन मुंबई की बजाय नागपूर में होगा। गौरतलब है कि अर्थसंकल्पीय विधिमंडल अधिवेशन के दौरान विधानसभा के अध्यक्ष और विधानपरिषद के सभापति ने आधिकारिक तौर पर से आगामी मानसून अधिवेशन यह 4 जुलाई को होने की घोषणा की थी। परंतु यह अधिवेशन कहां होगा, मुंबई या नागपूर में यह स्पष्ट नहीं किया गया था। शिवसेना ने सत्र नागपुर में लेने का कड़ा विरोध किया था। सेना के विरोध को नजरअंदाज करके भाजपाने मानसून सत्र नागपुर में लेने का फैसला लिया है। पहले नानार और अब पालघर के बाद भाजपाने सेना को इतने में दिया ये दूसरा झटका है।