चुनाव आयोग ने ईवीएम बिगाड़ को गंभीरता से लेना चाहिए- सीएम
31 May 2018
546
पालघर और भंडारा गोंदिया चुनाव में ईवीएम बिगाड़ का फटका बीजेपी को हुआ
मुंबई, (31 मई 2018)- शिवसेना ने पूर्व सांसद चिंतामण वनगा के निधन के बाद उनके सुपुत्र श्रीनिवास वनगा को पार्टी में प्रवेश देकर बीजेपी के विरोध में चुनावी मैदान में उतारा था, जिसके बाद यह चुनाव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए प्रतिष्ठा का था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं को प्रचार के लिए उतारा गया था। इस कारण यह चुनाव जीतते ही सीएम ने पालघर में जीत का श्रेय जनता को देते हुए उनका आभार मानते हुए कहा कि चुनाव जीतने की खुशी है, लेकिन जिस तरह से यह सारी चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई वह क्लेशदायक है। हमारे ही मित्रपक्ष ने ही हमारे विरोध में चुनाव लढ़वाया। हमारे ही सांसद का सुपुत्र शिवसेना पार्टी से चुनाव लड़ता है। यह बेहद खराब अनुभव रहा, क्लेशदायक था। इसके साथ ही अब यह भी सोचने की जरूरत है कि दो मित्रपक्षों को इस तरह चुनाव लड़ने की जरूरत है क्या।
इसके साथ ही भंडारा-गोदिंया में पिछले 25 सालों में पहली बार सूखा पड़ा, अगर यह चुनाव बरसात के बाद हुआ होता तो, निश्चित तौर पर बीजेपी की जीत होती। परंतु नौ महीने के बाद यहां बीजेपी ही जीतकर आएंगी। जिस प्रकार ईवीएम मशीन बार-बार बंद होने के कारण चुनावी प्रक्रिया में अड़चनें आ रही है, उसपर चुनाव आयोग को ध्यान देकर योग्य कारवाई करना चाहिए। हालांकि ईवीएम मशीन के बिगड़ने का बड़ा फटका भी बीजेपी को ही झेलना पड़ा। मतदान की शुरूआत होते ही सुबह मशीन बंद होने के कारण शहर में रहने वाले मतदाता बिना मतदान किए ही चले गए, जिसका फटका बीजेपी को पड़ा। आगामी चुनाव में शिवसेना से युति को लेकर बीजेपी हमेशा आगे रही है, युति के लिए शिवसेना को भी आगे आना चाहिए। चर्चा करने के लिए हम तो पहले से ही तैयार हैं।