Maharashtra HSC Result 2018: 88.41 फीसदी स्टूडेंट पास, लड़कियां फिर आईं अव्वल
30 May 2018
482
मुंबई, (30 मई 2018)- महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट की घोषणा हो गई है। इस साल 12वीं में कुल 88.41फीसदी स्टूडेंट पास होने में सफल रहे। कोंकण डिविजन (94.85 फीसदी) का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा, जबकि नासिक (86.13 फीसदी) में पासिंग पर्संटेज सबसे खराब है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है, जहां 12वीं में 92.36 फीसदी लड़कियां पास हुईं हैं, वहीं लड़कों का पासिंग पर्संटेज 85.23 फीसदी रहा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और result.mkcl.org पर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इससे पहले कई बार रिजल्ट की तारीखों को लेकर अफवाहें उड़ी थीं और बोर्ड की ओर से इस पर सफाई भी दी गई थी, लेकिन आखिरकार आज रिजल्ट आ गया, जो स्टूडेंट सफल होंगे वे आगे ग्रेजुएशन कोर्स के लिए एप्लाई कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल 14 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट ने महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी थी, यह परीक्षा 21 फरवरी 2018 से 20 मार्च 2018 के बीच आयोजित की गई थी।