पालघर, भंडारा-गोंदिया चुनाव में ईवीएम में खराबी
28 May 2018
619
► मशीन बदलकर हुआ मतदान
मुंबई, (28 मई 2018)- महाराष्ट्र में पालघर और विदर्भ के भंडारा-गोंदिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव में हुए मतदान के दौरान कई जगहों से ईवीएम खराब होने की सूचना मिली।
इस संबंध में चुनाव आयोग ने कहा है, ‘‘भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय क्षेत्र में कुछ जगहों से तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम मशीनें खराब होने की सूचना मिली थी। उन्हें तुरंत ही बदल दिया गया और मतदान शांतिसे हुआ।" पुरे मतदान के दौरान किसी भी मतदान केन्द्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई। बता दे की, इस मामले को विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बनाया है।