विधानपरिषद के चुनाव में शिवसेना ने मारी बाजी
24 May 2018
1712
मुंबई, (24 मई 2018)- महाराष्ट्र विधानपरिषद की छह सीटों के लिए 21 मई को हुए चुनाव में से छह में से पांच सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो सीटों और शिवसेना को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को एक सीट मिली है। नासिक और परभणी की सीटें शिवसेना, अमरावती और चंद्रपुर की सीटें भाजपा एवं कोंकण की सीट पर एनसीपी के कब्जे में आई है। वहीं, बीड के चुनाव परिणामों को चुनाव आयोग ने रोक दिया है। शिवसेना ने नासिक और परभणी सीट पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं, भाजपा ने अमरावती, वर्धा सीट पर और एनसीपी ने रायगढ़ सीट पर जीत हासिल की है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार है, लेकिन विधान परिषद के चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। जिन छह सीटों पर इस बार चुनाव लड़ा गया है, उनमें से तीन सीटों पर पिछली बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। जिन छह सीटों पर चुनाव हुए थे वह नासिक, परभणी-हिंगोली, उस्मानाबाद-लातूर-बीड, अमरावती, रायगढ़- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग और वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं और इसमें एनसीपी के 23 सदस्य हैं। विधान परिषद में कांग्रेस के 19, भाजपा के 18, शिवसेना के नौ, पीआरपी और लोकभारती के 1-1 सदस्य हैं। विधान परिषद में विपक्ष का बहुमत होने से सभापति पद एनसीपी और उपसभापति पद कांग्रेस के पास है।