राज्य में संरक्षण दल के जमीन समस्या का होगा निपटारा

 18 May 2018  555

► संरक्षण दल के राज्य के प्रश्नों के संदर्भ में संरक्षण मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा

मुंबई, (18 मई 2018)- राज्य में संरक्षण दल के जमीनों के संदर्भ में समस्या तथा अन्य समस्याओं का निपटारा करने के लिए राज्य सरकार हमेशा प्रयासरत रहेगा, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया. संरक्षण दल के जमीनों के ऊपर अतिक्रमण और अन्य समस्याओं के संदर्भ में आज संरक्षण मंत्री सीतारामन और मुख्यमंत्री फडणवीस के बीच सह्याद्री अतिथि गृह में बैठक हुई.  

इस समय बैठक में उपस्थित संरक्षण मंत्री निर्मला सीतारामन ने राज्य सरकार के विकास प्रकल्पों के लिए संरक्षण मंत्रालय से सम्पूर्ण सहयोग किया जाएगा, ऐसा आश्वासन दिया. 

संरक्षण मंत्रालय के तीनों दलों की जमीनों पर हुए अतिक्रमण, पुणे हवाईअड्डे की रनवे बढ़ने, कटक मंडल (कँन्टोन्मेंट) के नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने, राज्य सरकार के प्रकल्पों के लिए संरक्षण मंत्रालय की अनुमति, तीनों दलों के अंतर्गत आनेवाली राज्य की जमीनों का पंजीयन आदि विभिन्न विषयोंपर इस समय चर्चा हुई. 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, संरक्षण मंत्रालय की राज्य की समस्याओं का निपटारा करने के लिए राज्य सरकार हमेशा सहयोग करेगा. राज्य के कटक मंडल क्षेत्र में रहनेवाले नागरिकों को  राज्य और केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही तत्काल राज्य सरकार की ओर से की जाएगी. साथ ही राज्य में लष्कर, हवाई दल और नौदल की जमीनों का पंजीयन करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार का टास्कफोर्स तैयार किया जाएगा. 

संरक्षण मंत्री सीतारामन ने कहा, संरक्षण मंत्रालय के विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में राज्य सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण से निपटारा करने के लिए सहयोग कर रही है, इसका आनंद है. राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न विकास प्रकल्पों के लिए संरक्षण मंत्रालय की ओर से यथायोग्य सहयोग किया जाएगा. 

इस समय केंद्रीय संरक्षण सचिव संजय मित्रा, राज्य के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव यू.पी.एस. मदान के साथ केंद्रीय संरक्षण मंत्रालय और तीनों दलों के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य के विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित थे.