जलयुक्त शिवार अभियान से अब तक 11 हजार गांव हुए अकालमुक्त- मुख्यमंत्री
18 May 2018
1971
इस साल 6 हजार गांवो को अकाल से मुक्त करने का मुख्यमंत्री का दृढ़ संकल्प
मुंबई, (18 मई 2018)- महाराष्ट्र को अकाल से मुक्त करने के दृढ़ संकल्प से शुरू किए गए जलयुक्त शिवार अभियान से अबतक राज्य के 11 हजार गांव अकाल मुक्त हुए हैं. इस वर्ष 6 हजार गांवों को अकाल से मुक्त करने का निर्धार व्यक्त किया है. साथ ही जलसंधारण से अकाल मुक्ति के लिए सरकार कटिबद्ध है. उक्त प्रतिपादन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया.
जत तहसील के आवंढी में भटकीमला डोंगर परिसर में पानी फाउंडेशन और जनसहभागिता से किए जा रहे जलसंधारण के कामों का मुआयना कर उन्होंने श्रमदान भी किया. इस समय वे बोल रहे थे.
राज्य में 50 फीसदी क्षेत्र अकाल से बाधित था. इस अकाल पीड़ित क्षेत्र को जलयुक्त शिवार के माध्यम से बड़े बांधों के साथ जलसंधारण की प्रणाली के द्वारा यह गांव अकाल मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा प्राथमिकता दी है, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया. फडणवीस ने कहा, जलयुक्त शिवार अभियान में जनसहभाग बढ़ाने से लोगों को यह काम अपनासा लगने लगा है. इससे गांवो गांवो में जल स्त्रोत निर्माण हो रहे है. राजनीति, गुटबाजी को नजरअंदाज कर लोग पानी के लिए इकठ्ठे हो रहे हैं. गांव में गिरनेवाली बारिश की हरेक बून्द गांव का है, यह मानसिकता ग्रामवासियों में निर्माण हुई है. जलसंधारण के कार्य में प्रकृति को ध्यान में लेकर गांववासियों द्वारा काम किए जाने से अकाल मुक्ति का मार्ग आसान हो गया है.
पानी फाउंडेशन द्वारा अकाल मुक्ति के लिए किए गए कार्य की सराहना कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, पानी फाउंडेशन द्वारा जलसंधारण का वैज्ञानिक दृष्टिकोन से मॉडल तैयार कर इस कार्य में गाँवों का सहभाग लिया है. इससे कई गाँवों में जलसंधारण का क्रांतीकारी जनआंदोलन खडा हुआ है. आज गाँवों में धर्म, जात, पक्ष, गुट इन सभी का लक्ष्य केवल पानी हुआ है. अब लोग एक होकर पानी के लिए काम कर रहे है. यह महाराष्ट्र की दृष्टि से गर्व की बात है, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा.