रामदास आठवले की मोम प्रतिमा का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों अनावरण
18 May 2018
796
मुंबई, (18 मई 2018)- केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले की मोम प्रतिमा का सह्याद्री अतिथिगृह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों अनावरण किया गया। आठवले की यह प्रतिमा 25 किलो मोम का उपयोग करके कलाकार सुनील कुंडीलूर ने बनाई है। यह प्रतिमा लोणावला स्थित वैक्स म्यूज़ियम में रखी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कलाकार कुंडीलूर के इस कला की सराहना की। इस दौरान आठवले की पत्नी सीमा आठवले और उनका लड़का जीत आठवले समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।