केंद्रीय मुआयना दल का दौरा, केंद्र सरकार द्वारा अधिक से अधिक मुआवजा देने का मुख्यमंत्री का आवाहन

 18 May 2018  549

मुंबई, (18 मई 2018)- बोंडअली से कपास, तुड़तुड़ा से धान और ओखी तूफ़ान के कारण मच्छिमार बोटों की हुई आर्थिक क्षति काफी बड़ी है. केंद्र सरकार द्वारा अधिक से अधिक राहत मुआवजा देने का आवाहन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के दौरे पर आई केन्द्रीय मुआयना दल को किया. 

राज्य सह्याद्री अतिथि गृह में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मुआयना दल की जायजा बैठक हुई. मुख्यमंत्री ने कहा, कपास पर बोंड अली के प्रभाव से राज्य के २८ जिलों में नुकसान हुआ है. तुड़तुड़ा से सिंधुदूर्ग, नागपूपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरोली जिलों में धान की फसल का बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ है. सरकार द्वारा इससे पहले ही  3373.31 करोड़ रुपयों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है. 

केंद्रीय दल के प्रमुख तथा कृषि विभाग के सहसचिव अश्विनीकुमार ने बताया कि, केंद्रीय मुआयना दल के अधिकारियों द्वारा विदर्भ और मराठवाडा के जिलों का दौरा कर प्रत्यक्ष रूप से किसानों से संवाद कर क्षति का जायजा लिया. इस समय उन्होंने किसानों की समस्या, कृषि विश्वविद्यालयों में रिसर्च, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व तैयारी तथा फसल बीमा के संदर्भ में  मुख्यमंत्री फडणवीस से चर्चा की.

इस बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव यु.पी.एस. मदान, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहाय्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्यामलाल गोयल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव प्रवीण परदेशी,राजस्व विभाग के प्रधान सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव समेत केंद्रीय मुआयना दल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.