विविध विभागों में 36 हजार रिक्त पद भरने का राज्य सरकार का निर्णय
16 May 2018
713
मुंबई, (16 मई 2018)- राज्य के कृषि क्षेत्र का विकास कर किसानों के जीवनमान में सुधार लाने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अत्यावश्यक सेवा-सुविधाओं की आपूर्ति करने के लिए संबंधित विभागों में रिक्त पदों की भर्ती करने का महत्वपूर्ण निर्णय राज्य सरकार ने लिया है. इसके अनुसार पहले चरण में राज्य सरकार के 36 हजार पदों की भर्ती करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मंजूरी प्रदान की है.
गत बजट अधिवेशन में अंतिम सप्ताह प्रस्ताव को उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रशासन में विविध विभागों के कुल 72 हजार रिक्त पद दो चरणों में भरने की घोषणा की थी. इस साल पहले चरण में 36हजार तथा दुसरे चरण में अगले साल 36 हजार पद भर्ती की जाएगी, ऐसा उन्होंने बताया था. इन पदों की भर्ती करते समय ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासकीय यंत्रणा का सक्षमीकरण करने को प्राथमिकता दी जाएगी. विशेष रूप से कृषि और ग्रामविकास से संबंधित विविध विभागों के रिक्त पद प्राथमिकता के साथ भरे जायेंगे.
राज्य के कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से सभी स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं. कृषि के शाश्वत विकास के साथ किसानों के जीवनमान में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा विविध महत्त्वाकांक्षी योजना, अभियान और उपक्रमों का तेज गति से कार्यान्वयन शुरू है. इण प्रयासों की सफलता पर संबंधित विभागों के रिक्त पदों के कारण प्रतिकूल परिणाम होता था. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न बुनियादी और जीवनावश्यक सुविधा देने में भी दिक्कते पैदा होने के कारण कृषि और ग्रामविकास से संबंधित रिक्त पद भरने का निर्णय लिया गया है.
इस साल पहले चरण में भर्ती किए जानेवाले 36 हजार पदों में से ग्रामविकास विभाग में 11 हजार 5 पद, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार 568 पद, गृह विभाग में 7 हजार 111 पद, कृषि विभाग में 2हजार 572 पद, पशुसंवर्धन विभाग में 1 हजार 47 पद, सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग में 837 पद, जलसंपदा विभाग में 827 पद, जलसंधारण विभाग में 423 पद, मत्स्य व्यवसाय विकास विभाग में 90 पदों के साथ नगरविकास विभाग में 1 हजार 664 पदों का समावेश हैं. सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासकीय यंत्रणा को मजबूती प्रदान होगी साथ ही युवाओं को बड़े पैमानेपर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.