महान राष्ट्रीय पुरुषों का साहित्य अब वेबसाइट पर उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की पहल
07 May 2018
595
मुंबई, (07 मई 2018)- उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा फुले,राजर्षी शाहू महाराज, साहित्यरत्नलोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे तथा महाराजा सयाजीराव गायकवाड का जीवन चरित्र अब वेबसाइट पर उपलब्ध किया जाएगा।उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा फुले, राजर्षी शाहू महाराज, साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे तथा महाराजा सयाजीराव गायकवाड की चरित्र सामग्री प्रकाशन करने के लिए समितियाँ गठित की गई हैं।इन अलग अलग पाँच समितियों द्वारा प्रकाशित किये गए साहित्य को पूरे विश्व के मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध करने की दृष्टि से इस साहित्य का डिजिटायझेशन कर इस साहित्य को जनता तक वेबसाइट के माध्यम से पहुँचाया जाएगा। विशेष रूप से सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग द्वारा इसके लिए स्वतंत्र वेबसाइट तैयार करने के लिए निधि उपलब्ध की गई है। इस परियोजना का काम सूचना व तकनीकी ज्ञान विभाग द्वारा शुरू हो गया है। इसके लिए केपीएमजी एडवायजरी सर्विसेज कंपनी को काम दिया गया है निविदा मंजूरी के बाद परियोजना पर काम शुरू है।महाराष्ट्र के पास महान राष्ट्रीय पुरुषों की विरासत है। उनके कार्यों की पहचान महाराष्ट्र की जनता को हो इसके लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पहल की गई है। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा महान राष्ट्रीय पुरुषों का साहित्य प्रकाशित करने के लिए कुल मिलाकर पाँच समितियाँ गठित की गई हैं। इन समितियों के माध्यम से तैयार किये गए अलग अलग खंड राज्य की जनता को उपलब्ध किये जाएंगे।साथ ही ये ग्रंथ सभी विश्वविद्यालयों/ महाविद्यालयों व सरकारी पुस्तकालयों में पढ़ने के लिए उपलब्ध किये गए हैं। महान राष्ट्रीय पुरुषों का साहित्य प्रकाशित करने के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पाँच समीतियों के अंतर्गत अलग अलग साहित्य प्रकाशित किया जा रहा है। महान व्यक्तियों की जानकारी पाठकों को हो, उनके द्वारा किये गए काम पाठकों के सामने आयें तथा यह साहित्य युवा पीढ़ी तक पहुचें, इसके लिए पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करने का प्रयत्न है। महाराष्ट्र के इतिहास को यत्नपूर्वक सुरक्षित रखने, महान पुरुषों और उनके कार्यों की पहचान समाज के सामने पुस्तक के रूप में रखने के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा प्रयत्न किये जा रहे हैं।