सुंदर इमारतें बनाकर स्मार्ट शहरों का निर्माण करें बिल्डर - राज्यपाल
05 May 2018
498
मुंबई, ( 05 मई 2018) - देश के निर्माण में बिल्डरों का बड़ा सहभाग है. सुंदर इमारतें बनाकर अधिकाधिक स्मार्ट शहरों का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का आवाहन राज्यपाल चे. विद्यासागर राव ने किया।वह आज क्रेडाई-एमसीएचआय इस बिल्डरों की संगठन की ओर से आयोजित गोल्डन पिलर रियल इस्टेट अवार्डस कार्यक्रम में बोल रहे थे. यह कार्यक्रम वरली के सरदार वल्लभभाई पटेल क्रीडांगण पर हुआ कार्यक्रम में उद्योगमंत्री सुभाष देसाई, गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश महेता उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा, मुंबई में ईस्ट इंडिया कंपनी स्थापन हुई और सुंदर इमारतों का निर्माण हुआ. इस शहर को सुंदर बनाया. आज मुंबई विश्व पटल पर सुंदर शहर बना है तथा देश की आर्थिक राजधानी के रूप में नाम रोशन किया है. दो करोड़ जनसंख्या के इस शहर को अब वैश्विक दर्जे का सुंदर शहर के रूप में पहचान मिली हैं।
प्रधानमंत्री मोदीजी का 2022 तक सबको घर देने का सपना है. इस सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी सबकी है. राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 लाख घर निर्माण हुए हैं. 2019 तक और 12 लाख घर उपलब्ध होंगे ऐसा बताकर राज्यपाल ने कहा, बिल्डरों के अनेक प्रश्न हैं. जगह की उपलब्धता, विभिन्न अनुमतियां, ग्राहकों को बैंक का कर्ज देना ऐसी कई समस्याओं का निपटारा करने के लिए एक खिडकी योजना शुरू कर उन्हें राहत दिलाई है. आज देश में सबसे ज्यादा रोजगार निर्मिती बांधकाम क्षेत्र में और उसके बाद कृषि क्षेत्र में रोजगार हैं. देश के विकास में बिल्डरों का बड़ा योगदान है. महारेरा के कारण ग्राहकों को अधिक राहत मिलकर उनका इस क्षेत्र पर विश्वास बढ़ा है. ग्राहकों को अच्छे घर देना, कम आय गुट में गरीबों को घर देने की बड़ी चुनौती बिल्डरों पर है. इस काम के लिए उन्होंने आगे आकर ग्राहकों में विश्वास निर्माण करना होगा।
इस अवसर पर उन्होंने गोल्डन पिलर रिअल इस्टेट अवार्डस विजेताओं का अभिनन्दन कर शुभकामनाएं दी. साथ ही प्रकाश महेता और सुभाष देसाई के हाथों विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए. उन्होंने भी इस समय शुभकामनाएं दी।
आरंभ में क्रेडाई के अध्यक्ष मयुरेश शहा ने प्रस्ताविक किया. इस समय उद्योग क्षेत्र के व्यावसायिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।