महाराष्ट्र की प्रगति में वित्तीय संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 04 May 2018  685

जालना, (4 मई 2018)-  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि महाराष्ट्र राज्य की प्रगति में वित्तीय संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान है और वित्तीय संस्थान नागरिकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने देवगिरी नागरी सहकारी क्रेडिट सोसाइटी की एक नई इमारत के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही।इस अवसर पर जल आपूर्ति व स्वच्छता मंत्री और जालना के पालकमंत्री बबनराव लोणीकर, पशुपालन राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर, सांसद रावसाहेब दानवे, महापौर संगीता गोरंट्याल, विधायक नारायण कुचे,संतोष दानवे, विभागीय आयुक्त डॉ. पुरुषोत्तम भापकर आदि उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में सहकारी वित्तीय संस्थाओं का नेटवर्क  गाँव-देहात तक बन गया है। वित्तीय संस्थानों के माध्यम से राज्य का समग्र विकास हो रहा है। जनधन योजना के माध्यम से देश के 32 लाख नागरिकों को लाभ मिला है और विभिन्न योजनाओं और अनुदान राशि उनके खाते में सीधे जमा की जा रही है। वित्तीय संस्थानों के सहयोग के कारण यह संभव हो पाया है। साथ ही इन वित्तीय संस्थाओं का नागरिकों के साथ व्यवहार बहुत अच्छा होता है, इसलिए इनके वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता और जनता में इन वित्तीय संस्थाओं के प्रति विश्वास की भावना निर्मित हो गई है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस समय कहा, ट्रस्ट सिस्टम यानी विश्वासनीय व्यवस्था में जो काम हो रहा है, वो निश्चित रूप से राज्य की प्रगति की में मदद कर रहा है।फड़णनवीस ने कहा कि वित्तीय संस्थानों का देश के साथ-साथ राज्य की प्रगति में भी अमूल्य योगदान है। इन संस्थानों के माध्यम से, नागरिकों को कर्ज़ प्रदान किया जा रहा है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सहकारी समितियों ने समुदायों के बीच एक परिवार और घनिष्ठ रिश्ता बना दिया है। इस अवसर पर, महाराष्ट्र सहकारी काउंसिल की त्रैमासिक रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री ने जारी की।