मुंबई में बनेगा बौद्ध सर्किट, राज्य सरकार ने लिया फैसला
30 Apr 2018
469
►पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी महाराष्ट्र सरकार
मुंबई, (30 अप्रैल 2018)- महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के इरादे से एक बौध्द सर्किट विकसित करने का निर्णय लिया है, जिसका मुख्य केंद्रबिंदु गोराई का ग्लोबल विपश्यना पगोड़ा होगा। मुंबई में अन्य बौद्धिक ठिकानों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। इस बौध्द सर्किट का विकास महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल की ओर से किया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार ने इस योजना के जरिए आध्यात्मिकता में रूचि रखने वाले पर्यटकों को आकृषित करने की तैयारी की हैं। गौरतलब है कि विश्व में लगभग 54 करोड़ अनुयायियों के साथ बौध्द धर्म ने चौथा बड़ा स्थान हासिल किया हैं।