महाराष्ट्र के 15 उद्योग संस्थांनों को राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार
28 Apr 2018
611
नयी दिल्ली , (27 अप्रैल 2018)- निर्माण ,उत्पादन , सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले महाराष्ट्र के 15 उद्योग संस्थांनों को राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार से केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री संतोष गंगवार के हाथों सन्मानित किया गया ।राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से दिये जाने वाले सुरक्षा पुरस्कारों का वितरण आज नयी दिल्ली में किया गया । देश के 72 संस्थानों को सुरक्षा संबंधी किये गए उल्लेखनीय कामों के लिए सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किये गए । इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष सतीश रेड्डी,उपाध्यक्ष अरविंद दोशी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वित्त विभाग के अध्यक्ष कल्याण चक्रवर्ती, श्रम व रोजगार विभाग के अतिरिक्त सचिव हीरालाल समरीया व राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महानिदेशक वी.बी. संत उपस्थित थे ।
►महाराष्ट्र के 15 संस्थानों को पुरस्कार
उत्पादन, निर्माण व सुक्ष्म,लघु तथा मध्यम उद्योग क्षेत्र में कार्यरत रहने वाले संस्थानों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार, श्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार,सुरक्षा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । मजदूरों की सुरक्षा संबंधी व स्वास्थ्य संबंधी बातों के लिए उल्लेखनीय काम करने वाले संस्थानों को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद विभिन्न सुरक्षा पुरस्कारों द्वारा सम्मानित करती है । इस वर्ष महाराष्ट्र के 15 संस्थानों को पुरस्कार प्रदान किया गया । उत्पादन क्षेत्र में कार्य करने वाली रायगड जिले की सुप्रीम पेट्रोकेम लि., पुणे जिला स्पायसर इंडिया प्रा. लि. व चंद्रपुर जिला की जी.एम.आर. वरोरा एनर्जी इन कंपनियों को उत्पादन क्षेत्र में श्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया । पुरस्कार स्वरूप रजत कप व प्रशंसा पत्र दिये जाते हैं ।सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग क्षेत्र में आर.एम.सी. रेडीमिक्स (नवी मुंबई ) व चिपळुण स्थित कृष्णा एंटी ऑक्सीडेंट्स संस्थानों को श्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया । पालघर स्थित एन.पी.सी.आय.एल. तारापुर एटाॅमिक पॉवर स्टेशन इस संस्थान को सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया ।