राज्य में २५ लाख क्विंटल से अधिक तुअर खरीदी - सहकार व विपणन मंत्री सुभाष देशमुख
26 Apr 2018
549
मुंबई, (26 अप्रैल 2018)- राज्य में अब तक १९२ तुअर खरीदी केंद्रों पर २५ लाख ४७ हजार ८१७ क्विंटल तुअर खरीदी किए जाने की जानकारी सहकार व विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने आज दी।केंद्र सरकार ने हाल ही में तुअर खरीदी की समयसीमा बढ़ाई है और अब १५ मई तक तुअर खरीदी की जा सकेगी। अब तक 2 लाख 4 हजार 483 किसानों से तुअर खरीदी जा चुकी है। राज्य में हमीभाव से चना खरीदी की शुरुआत १ मार्च से हुई है और २४ अप्रैल तक 194 केंद्रों पर 22 हजार 656 किसानों से ३ लाख १० हजार 244 क्विंटल चना खरीदी किए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। राज्य के अधिकतम किसानों ने खरीदी केंद्रो पर पंजीयन करके तुअर एवं चना खरीदी केन्द्रों का लाभ लेने का आवाहन सहकार व विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने किया है।