१५ मई से महामारी नियंत्रण कक्ष की शुरुआत - डा. दीपक सावंत
26 Apr 2018
551
मुंबई, (26 अप्रैल 2018)- मानसून में होने वाली संभावित महामारी को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अब से ही तैयारी शुरू करनी होगी इसके लिए १५ मई से महामारी नियंत्रण कक्ष शुरू किए जाएंगे यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डा दीपक सावंत ने दी। महाराष्ट्र महामारी नियंत्रण समिति की बैठक डॉक्टर उनकी अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में संपन्न हुई. इसमें मनसून में होने वाली महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए उपायों का जायजा लेते समय वह बोल रहे थे. नासिक के जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू प्रयोगशाला तत्काल निर्माण करने के निर्देश भी उन्होंने दिए. स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग के आपस में समन्वय के कारण विगत तीन वर्षों में महामारी पर पूरी तरह नियंत्रण प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में भी स्वाइन फ्लू, लेप्टोस्पायरोसिस, डेंगी, क्यास्नुर फॉरेस्ट डिजीज, चिकनगुनिया और अन्य महामारी के नियंत्रण के लिए राज्य का स्वास्थ्य विभाग, जिला परिषद तथा महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क रहें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी भागों के साथ ही निम्न-नागरी भागों पर भी विशेष लक्ष्य केंद्रित करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिएउन्होंने महामारी का प्रसार करने वाले स्थानों पर बारीकी से ध्यान देने का आह्वान करते हुए आगे कहा कि राज्य के प्रत्येक स्वास्थ्य मंडल में वैद्यकीय महाविद्यालय में स्वाइन फ्लू प्रयोगशाला खड़ी की जाएगी तथा नासिक के जिला अस्पताल में प्रयोगशाला शीघ्रता से निर्मित की जानी चाहिए. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महामारी में बीमारियों का प्रसार और उसके लिए बरती जाने वाली सतर्कता, इन बीमारियों का निदान और उपचार के बारे में जन जागृति की जानी चाहिए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डा सुभाष सालुंके, नाशिक महानगरपालिका आयुक्त तुकाराम मुंढे, स्वास्थ्य सेवा निदेशक डा संजीव काम्बले, सहायक स्वास्थ्य निदेशक डा एम् एम् डिग्गीकर सहित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), राष्ट्रीय विषाणु संस्था, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि और महानगर पालिकाओं के स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे