एसटी महामंडल में कर्मचारियों की कनिष्ठ वेतनश्रेणी पद्धति रद्द नए से भर्ती होनेवाले कर्मचारियों को मिलेगी राहत - दिवाकर रावते

 26 Apr 2018  733

मुंबई, (26 अप्रैल 2018)-  एसटी महामंडल में भर्ती होने के बाद कर्मचारियों को वर्तमान में १ साल तक कनिष्ठ वेतनश्रेणी पर काम करना पड़ता है, यह कनिष्ठ वेतनश्रेणी की पध्दति अब रद्द किए जाने की घोषणा परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष दिवाकर रावते ने की है। रावते ने बताया कि इस निर्णय का लाभ नए से भर्ती होनेवाले एसटी कर्मचरियों को होगा।मंत्री रावते ने कहा कि एसटी महामंडल में भर्ती होनेवाले कर्मचारियों को इन दिनों  १ साल कनिष्ठ वेतनश्रेणी पर काम करना पड़ता है। जिससे कर्मचारियों को कम वेतन के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कनिष्ठ वेतनश्रेणी की पद्धति अब रद्द की जाएगी। इस निर्णय पर संचालक मंडल की आगामी बैठक में मुहर लगाई जाएगी।मंत्री रावते ने कहा कि  इसके पूर्व एसटी में नए से भर्ती होने के बाद कर्मचारियों को  शुरुआत में ५ साल तक कनिष्ठ वेतनश्रेणी पर काम करना पड़ता था। कुछ दिनों बाद इसकी समयसीमा 3 साल हो गई। हमने इसे १ साल ही किया, लेकिन अब यह समयसीमा भी रद्द होगी। इस निर्णय का लाभ नए से भर्ती होनेवाले सभी कर्मचारियों को होगा।