राज्य में सड़क निर्माण के लिए विश्व स्तर के तकनीकी ज्ञान का अध्ययन किया जाए - चंद्रकांत  पाटिल

 24 Apr 2018  530

 मुंबई, (24 अप्रैल 2018)- विश्व में अन्य देशों में सड़क  निर्माण के लिए इस्तेमाल  किया जाने वाला तकनीकी  ज्ञान तथा साधनों का अध्ययन  कर उसका इस्तेमाल   राज्य में सड़क  निर्माण  में किया जाए । इससे सड़कों  की मरम्मत  पर कम खर्च आएगा और बची हुई निधि अन्य विकास कामों पर खर्च की जा सकेगी । यह बात सार्वजनिक  निर्माण  मंत्री (सार्वजनिक उपक्रम छोड़कर ) चंद्रकांत  पाटिल ने आज यहाँ  कही । युनायटेड स्टेट ट्रेड डेवलपमेंट  एजेंसी  की  ओर से  राज्य में   सार्वजनिक निर्माण  विभाग व ऊर्जा विभाग के अधिकाऱरियों के लिए  आयोजित सार्वजनिक खरीदी प्रक्रिया में मूल्य निश्चित करना, इस विषय पर कार्यशाला का  उद्घाटन पाटील के हाथों संपन्न  हुआ । इसी अवसर पर वे बोल रहे थे। पाटिल ने कहा कि सरकारी खरीदी करते समय  मूल्यात्मक दर्जे वाली  वस्तु की खरीद किस प्रकार की जाए, इसके लिए इस   कार्यशाला का  उपयोग होगा ।  सार्वजनिक निर्माण  विभाग द्वारा सड़क  का निर्माण  करते समय उनका दर्जा उत्तम हो , यह प्रयत्न शुरू किये गए हैं । इसके लिए   सार्वजनिक निर्माण  विभाग के माध्यम से  खरीदी प्रक्रिया में सुधार  कर और अधिक पारदर्शकता लायी जाएगी, इसी के साथ सड़क बनाते समय अधिकारियों  को भी अपनी नवीनतम कल्पनाओं को कार्यरूप देना चाहिए ।अधिक समय तक रहने वाला टिकाऊ काम होना चाहिए । इसके लिए अच्छे साधन खरीदना, उनके इस्तेमाल  का नियोजन करना बहुत महत्वपूर्ण  है । इन साधनों के बारे में इंटरनेट से जानकारी प्राप्त की जाए। इस जानकारी का उपयोग अपने काम में किया जाए , ऐसा आवाहन पाटिल ने किया ।अमेरिका के  वाणिज्यदूत  एडगर्ड कगन, युनायटेड स्टेट ट्रेड डेवलपमेंट  एजेन्सी के वैश्विक  कार्यक्रम निदेशक एँड्री लूप, दक्षिण एशिया के प्रतिनिधि मेहनाज अन्सारी, सार्वजनिक निर्माण  विभाग के प्रधान सचिव आशिषकुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अरविंद सिंह आदि इस अवसर पर उपस्थित थे ।